moneymattersbynktehri.in

साइबर अपराधों से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण
सुझाव :

  • मजबूत पासवर्ड का उपयोग करें : अपने सभी ऑनलाइन खातों के लिए मजबूत और अद्वितीय पासवर्ड बनाएं
  • पासवर्ड साझा न करें : अपने पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें और समय-समय पर उन्हें बदलते रहें।
  • सॉफ्टवेयर अपडेट रखें: अपने कंप्यूटर, मोबाइल और अन्य उपकरणों के सॉफ्टवेयर को हमेशा अपडेट रखें।
  • अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें: किसी भी अज्ञात ईमेल, मैसेज या वेबसाइट लिंक पर क्लिक करने से बचें। इसमें धोखाधड़ी का जोखिम अधिक रहता है।
  • केवल आधिकारिक वेबसाइट्स या Google Play Store / Apple App Store से ही ऐप डाउनलोड करें।
  • सार्वजनिक वाई-फाई का उपयोग सावधानी से करें : सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करते समय संवेदनशील जानकारी साझा न करें।
  • एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर का उपयोग करें: अपने उपकरणों पर एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करें और उसे नियमित रूप से अपडेट करें।
  • सुरक्षित वेबसाइटों का उपयोग करें: केवल HTTPS प्रोटोकॉल वाली वेबसाइटों का उपयोग करें।
  • संदिग्ध ईमेल और मैसेज को इग्नोर करें: संदिग्ध ईमेल और मैसेज को न खोलें और न ही उन पर प्रतिक्रिया दें। किसी भी संदेह की स्थिति में रुके व सक्षम सलाह का उपयोग करें। सावधानी हटी, दुर्घटना घटी, स्मरण रखें
  • सोशल मीडिया पर सावधानी बरतें: अपनी व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें और गोपनीयता सेटिंग्स का उपयोग करें।
  • बैकअप रखें: अपनी महत्वपूर्ण फाइलों और डेटा का नियमित बैकअप लें।
  • अपने मोबाइल को मजबूत पासवर्ड द्वारा  सिक्योर रखें 
  • ऑनलाइन शॉपिंग करते समय भी सावधान रहें।
  • अपने खातों पर निरंतर नज़र रखें। स्वयं द्वारा की गई लेनदेनों एवं यूसेज हिस्टरी को नियमित रूप से देखें।
  • जितनी ज़रूरी हो उतनी ही जानकारी दें किसी भी शॉर्टकट या लिंक पर क्लिक न करें। 
  • नकली ऐप्स से सावधान रहें : जल्दी और अधिक मुनाफे का लालच देने वाले संदिग्ध पैसे कमाने वाले ऐप्स को इंस्टॉल करने और उनमें निवेश करने से बचें।
  • फर्जी कॉल और मैसेज से सावधान रहें : बैंक, OTP या कोई पर्सनल जानकारी मांगने वाले कॉल/मैसेज को अनदेखा करें और तुरंत रिपोर्ट करें।
  • बैंकिंग व संवेदनशील साइटों के लिए “Remember my password” विकल्प न चुनें
  • साइबर जागरूकता बढ़ाएं: साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक रहें और दूसरों को भी इसके बारे में जानकारी दें.
  • In case of Cyber Financial Frauds call 1930 (India) or register complaint on https://cybercrime.gov.in .

इन सुझावों का पालन करके आप साइबर अपराधों से सुरक्षित रह सकते हैं।

An example video on the basis of real money mule / cyber fraud incidents :

I never imagined that just sharing my ID could lead to disaster. Fraudsters used my identity documents and photos from social media to get a new SIM card and open a bank account in my name. That account was later used for illegal transactions and online money transfers. I only found out when the police came knocking—my name was linked to a crime I didn’t commit. By then, the real culprits had vanished, leaving no trace. Some people even let others use their accounts for quick money, not realizing the risk. Be careful—don’t become a money mule without even knowing it. See the video by clicking the link below :

https://www.veed.io/view/67f18044-23de-4294-9cc6-5a7d3c569291

👉 याद रखें: वरिष्ठ नागरिकों को अक्सर निशाना बनाया जाता है क्योंकि ठग मानते हैं कि वे तकनीक से कम परिचित हैं। परिवारों और समुदायों में जागरूकता पैदा करना ही सबसे अच्छा बचाव है। सुरक्षित रहने के लिए हमेशा ध्यान रखें — कस्टमर केयर नंबर ऑनलाइन खोजने से बचें, OTP या बैंकिंग जानकारी कभी साझा न करें, अज्ञात ऐप डाउनलोड न करें और न ही स्क्रीन शेयरिंग की अनुमति दें, अनजान लोगों के वीडियो कॉल से सावधान रहें, और किसी भी भुगतान से पहले किसी विश्वसनीय परिवार सदस्य से अवश्य पुष्टि करें

अगर धोखाधड़ी हो जाए तो तुरंत 1930 पर कॉल करके या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं

थोड़ी सी सावधानी आपकी मेहनत की कमाई, सम्मान और मानसिक शांति को बचा सकती है। सतर्क रहें, जागरूकता फैलाएँ और साइबर सुरक्षा को सामूहिक जिम्मेदारी बनाएं।

👉 Remember: Elderly people are often targeted because fraudsters assume they are less familiar with technology. Creating awareness within families and communities is the best defense. To remain safe, always avoid searching customer care numbers online, never share OTPs or banking details, don’t download unknown apps or allow screen sharing, be cautious of video calls from strangers, and always cross-verify with a trusted family member before making any payment. In case of fraud, report immediately by calling 1930 or lodging a complaint at cybercrime.gov.in.

A little caution can save hard-earned money, protect dignity, and prevent mental trauma. Stay alert, spread awareness, and make cyber security a shared responsibility.

 साइबर ठगी (Scam) के दस सामान्य तरीके जिन्हें जानना हर किसी के लिए ज़रूरी है — बचें, सतर्क रहें!

डिजिटल और ऑनलाइन दुनिया में धोखाधड़ी (fraud / scam) के तरीके तेज़ी से बढ़ रहे हैं। नीचे ऐसे आम तरीके दिए गए हैं जिनसे लोग अक्सर ठगी का शिकार बन जाते हैं।


1. TRAI Phone Scam

क्या होता है: ठग कॉल करके कहते हैं कि आपका मोबाइल नंबर KYC न होने या किसी विवाद के कारण बंद किया जा रहा है।

सच्चाई यह  है  कि : TRAI किसी की सेवा बंद नहीं करता — केवल टेलीकॉम कंपनी ऐसा कर सकती है।

सुरक्षा: कॉल पर विश्वास न करें; तुरंत काट दें और नंबर रिपोर्ट करें।

2. Parcel / Customs Scam

क्या होता है: किसी कूरियर या कस्टम अधिकारी का नकली कॉल आता है—कहा जाता है कि आपका पार्सल अवैध सामान के साथ पकड़ा गया है और उसे छुड़ाने के लिए भुगतान करें।

सच्चाई यह  है  कि : यह कॉल पूरी तरह फर्जी होता है।

सुरक्षा: कूरियर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या नंबर से खुद संपर्क करें।

3. Digital Arrest Scam

क्या होता है: ठग खुद को पुलिस/सरकारी एजेंसी बताकर कहते हैं कि आप अपराध में फंसे हैं; पूछताछ/जमानत के नाम पर पैसे मांगते हैं।

सच्चाई यह  है  कि : पुलिस कभी फोन/वीडियो कॉल पर डिजिटल गिरफ्तारी नहीं करती।

सुरक्षा: कॉल ड्रॉप करें; किसी भी लिंक/ऐप को न खोलें।

4. परिवार के सदस्य के गिरफ्तार होने का झांसा

क्या होता है: कहा जाता है कि आपके किसी परिजन को गिरफ्तार किया गया है और तुरंत पैसे भेजने पर मामला शांत होगा।

सच्चाई यह  है  कि : यह डराकर ठगी करने की चाल होती है।

सुरक्षा: पहले परिवार से खुद संपर्क करें; कॉलर की बातों पर तुरंत विश्वास न करें।

5. Quick Rich / High Return Trading Scheme

क्या होता है: सोशल मीडिया पर कम समय में अत्यधिक लाभ देने वाले निवेश ऑफर आते हैं।

सच्चाई यह  है  कि : ऐसी 90% स्कीमें धोखा होती हैं।

सुरक्षा: बिना जांच के किसी निवेश पर भरोसा न करें।

6. आसान काम / ऑनलाइन जॉब्स Scam

क्या होता है: “आसान काम करके बड़े पैसे” का ऑफर दिया जाता है — लेकिन पहले सिक्योरिटी डिपॉजिट मांगा जाता है।

सच्चाई यह  है  कि : यह एक जाल है; पैसे देने के बाद काम नहीं मिलता।

सुरक्षा: किसी भी जॉब ऑफर की विश्वसनीयता जांचें।

7. Mistaken Money Transfer Scam

क्या होता है: कहा जाता है कि आपके खाते में गलती से पैसे आए हैं; फिर आपकी बैंक जानकारी/OTP मांगते हैं।

सच्चाई यह  है  कि : अक्सर कोई ट्रांसफर हुआ ही नहीं होता।

सुरक्षा: बैंक ऐप/स्टेटमेंट में खुद चेक करें।

8. फर्जी KYC Update Link

क्या होता है: SMS/ईमेल के माध्यम से कहा जाता है कि आपकी KYC एक्सपायर हो गई है—क्लिक करके अपडेट करें।

सच्चाई यह  है  कि : बैंक कभी लिंक पर क्लिक कराकर KYC अपडेट नहीं करता।

सुरक्षा: केवल आधिकारिक वेबसाइट/शाखा के माध्यम से KYC करें।

9. Fake Tax Refund Scam

क्या होता है: कहा जाता है कि आपका टैक्स रिफंड पेंडिंग है — और बैंक डिटेल/OTP मांगते हैं।

सच्चाई यह  है  कि : सरकार कभी फोन/मैसेज से बैंक जानकारी नहीं मांगती।

सुरक्षा: केवल incometax.gov.in पर रिफंड स्थिति चेक करें।

10. फर्जी क्रेडिट कार्ड / बड़े ट्रांज़ैक्शन अलर्ट

क्या होता है: कॉल आता है कि आपके कार्ड से बड़ा ट्रांज़ैक्शन हुआ है — कार्ड नंबर, CVV, OTP मांगा जाता है।

सच्चाई यह  है  कि : यह भी एक आम बैंकिंग फ्रॉड है।

सुरक्षा: बैंक के आधिकारिक नंबर पर स्वयं कॉल करें।


अन्य नए Cyber Fraud तरीके — जिनसे बचना जरूरी है

  • फर्जी मोबाइल ऐप (APK) भेजकर बैंक/UPI डेटा चोरी करना
  • शादी का कार्ड, चालान, पार्सल PDF भेजकर मालवेयर इंस्टॉल करवाना
  • फिशिंग वेबसाइट बनाकर लॉगिन डेटा चुराना
  • किसी सरकारी/बैंक वेबसाइट जैसा नकली डोमेन बनाकर ठगी करना

आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी Cyber Tips

  • किसी को भी OTP, PIN, पासवर्ड, CVV, UPI पिन न बताएं।
  • किसी भी लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक करने से पहले स्रोत जांचें।
  • अगर कोई कॉल डराने की कोशिश करे — तुरंत कॉल काटें।
  • बैंक/UPI अकाउंट की गतिविधियों की नियमित जांच करें।
  • अगर संदेह हो, 1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन) पर तुरंत कॉल करें।

ताज़ा आंकड़े — क्यों जागरूक रहना जरूरी है?

साइबर क्राइम रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में 2024 के पहले 5 महीनों में ही लगभग 9.5 लाख ऑनलाइन ठगी की शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें लोगों को ₹1,700 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ।


निष्कर्ष

सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। कोई भी कॉल, मैसेज, ईमेल या लिंक आपको डराए, लालच दे या जल्दी निर्णय लेने को मजबूर करे — समझ लीजिए कि यह ठगी हो सकती है।

STAY AWARE, STAY SAFE!

✅ Also Read: Essential Cybersecurity Terms You Must Know
A beginner-friendly glossary to help you understand the key terms used in digital safety.

Disclaimer : Article aims to provide helpful information and general guidance and should not be used as a substitute for any legal or professional advice.

 

4 Responses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *